LIVE UPDATE
कोरिया

कोरिया: लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

कोरिया l कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में शैक्षिक संस्थानों का निरंतर निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में 14 सितंबर को सोनहत विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जोगिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता को पता चला कि स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री बहादुर राम बघेल 17 अगस्त 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

कोरिया: लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी शिकायत की कि श्री बघेल नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। यह कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन करता है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्री बहादुर राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

कोरिया: लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड सोनहत के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित किया गया है, और इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई, DEO ने किया निलंबित

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE