कोतरारोड पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ के कोतरारोड क्षेत्र में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदु उर्फ लक्ष्मी बघेल (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पिछले एक वर्ष से लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। कोतरारोड पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
बार-बार अश्लील हरकतें कर महिला को कर रहा था परेशान
पीड़िता के अनुसार, आरोपी आए दिन उसे अश्लील टिप्पणियों और गंदे इशारों से परेशान करता था। 4 नवंबर को आरोपी मोबाइल रिचार्ज के बहाने उसके घर में घुसा और अनुचित व्यवहार करने लगा। अगले ही दिन, 5 नवंबर को वह फिर से घर में घुस आया और महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। कोतरारोड पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति और गांव के कोटवार को दी। परिवार के सुझाव पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतरारोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपराध क्रमांक 389/2024 के तहत मामला दर्ज कर, धारा 74, 331(3) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया और कुछ ही घंटों के भीतर कोतरारोड थाने में लाकर रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी और आरक्षक चंद्रेश पांडेय का विशेष योगदान रहा। कोतरारोड पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार



















