LIVE UPDATE
अपराधभारत

अधिकारी के पास मिला कुबेर का खजाना, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला, आज भी जारी है ACB की रेड 

तेलंगाना के एक अधिकारी के घर छापा मारने पहुंची ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के हाथ बुधवार को कुबेर का खजाना हाथ लग गया। तेलंगाना स्टेट रियल एस्टेट मैनेजमेंट अथॉरिटी (TSRERA) के सचिव शिव बालकृष्ण के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति मिली है। संभावनाएं जताई जा …

ये भी पढ़ें:-ED RAID : ED के छापे में CEO मिर्झा निकला करोड़ो के आसामी.. कई शहरों में हैं प्लाट

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk Telangana:-

 तेलंगाना। तेलंगाना के एक अधिकारी के घर छापा मारने पहुंची ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के हाथ बुधवार को कुबेर का खजाना हाथ लग गया। खबर है कि तेलंगाना स्टेट रियल एस्टेट मैनेजमेंट अथॉरिटी (TSRERA) के सचिव शिव बालकृष्ण के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति मिली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जांच गुरुवार को भी जारी रह सकती है। ACB अधिकारियों को तलाशी के दौरान सोना, फ्लैट्स, बैंक डिपॉजिट और बेनामी संपत्ति मिली है। इनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब्त की गई चीजों में 40 लाख रुपये नगद, 2 किलो सोने की ज्वैलरी, 60 महंगी घड़ियां, संपत्ति के दस्तावेज, बड़े बैंक डिपॉजिट, 14 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स शामिल हैं।अधिकारी के पास मिला कुबेर का खजाना।

ये भी पढ़ें:-CG शराब घोटाला: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के निलंबित अरुणपति त्रिपाठी को बेल, 9 माह पहले ED ने किया था गिरफ्तार

अधिकारी के पास मिला कुबेर का खजाना, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला, आज भी जारी है ACB की रेड 

बुधवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई जांच के दौरान ACB के अधिकारियों ने बालकृष्ण के रिश्तेदारों के आवास और दफ्तरों पर भी दबिश दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ACB को शुरुआती जांच में पता चला है कि बालकृष्ण ने कई रियल ऐस्टेट कंपनियों को कथित तौर पर परमिट दिलाकर करोड़ रुपये बनाए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को भी रेड जारी रहने के संकेत दे दिए हैं। बालकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि TSRERA अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर इतनी संपत्ति जुटाई है। फिलहाल, जांच एजेंसी बालकृष्ण के बैंक लॉकर और दूसरी अघोषित संपत्तियों की जांच भी कर रही है। इससे पहले बालकृष्ण हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के निदेशक भी रह चुके हैं।अधिकारी के पास मिला कुबेर का खजाना।

ये भी पढ़ें:-ED का बड़ा एक्शन : 56000 करोड़ रुपए बैंक घोटाला मामले में अरबपति मित्तल समेत 5 गिरफ्तार, करोड़ की महंगी कार सहित 72 लाख की नकदी हुई जब्त

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE