LIVE UPDATE
बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड, दिल्ली-राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बनाने और बेचने वाले “पी.ओ.एस. एजेंटों” के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (साइबर सेल), रेंज साइबर थाना बिलासपुर और थाना कोटा की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड, दिल्ली-राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-राजस्थान तक फैला था फर्जी सिम रैकेट

जांच में खुलासा हुआ कि कोटा थाना क्षेत्र के कुछ लोग आम नागरिकों की आईडी पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कर रहे थे। ये फर्जी सिम कार्ड साइबर अपराधियों को दिल्ली, अलवर (राजस्थान) और अन्य राज्यों में बेचे जा रहे थे। ठग इनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड और केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराधों में कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? मिनटों में तैयार हो जाते थे फर्जी सिम कार्ड
? साइबर ठग कर रहे थे डिजिटल ठगी में इस्तेमाल
? आम नागरिकों की आईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड, दिल्ली-राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी जांच से मिला सुराग, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) की जांच के बाद एक साथ छापेमारी की, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मामला दर्ज: थाना कोटा में अपराध क्रमांक 183/2025 के तहत
धाराएं: 66(C)-INF, 316(5), 318(4), 336(3)-BNS 

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

1️⃣ अंशु श्रीवास (19) – निवासी पथर्रा, थाना कोटा, बिलासपुर
2️⃣ फिरोज अंसारी (19) – निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर
3️⃣ मुकुल श्रीवास (21) – निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर
4️⃣ द्वारिका साहू (23) – निवासी वार्ड नं. 10, डाक बंगला पारा, थाना कोटा, बिलासपुर
5️⃣ जय पालके (20) – निवासी नवागांव, थाना कोटा, बिलासपुर

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम, फर्जी सिम रैकेट पर कड़ी नजर

इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में ए.एस.पी. ग्रामीण अर्चना झा, ए.एस.पी. (ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, एस.डी.ओ.पी. कोटा नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा सुमित कुमार (भा.पु.से.) और रेंज साइबर थाना प्रभारी विजय चौधरी शामिल हैं।

? पुलिस अधीक्षक ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
? फर्जी सिम कार्ड और “म्यूल अकाउंट्स” पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड, दिल्ली-राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE