LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

विंडोज और मैक लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें? यहां जानें सबसे आसान तरीका

कंप्यूटर पर काम करते हुए अक्सर हमें स्क्रीन शॉट लेने की जरूरत पड़ती है। मोबाइल फोन में तो आसानी से स्क्रीनशॉट का विकल्प मिलता है। लेकिन जब बात कंप्यूटर की आती है तो स्क्रीनशॉट लेना में काफी झंझटभरा काम लगता है। अगर आपको भी कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने हैं तो आज हम आपको विंडोज और मैक पर स्क्रीनशॉट लेने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कई सारे तरीके बताएंगे जिनसे आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें

Windows में स्क्रीनशॉट लेने के तरीके

Print Screen बटन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विंडोज में पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का यह सबसे आसान तरीका है। आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड पर Print Screen (PrtScn) बटन दबाना है। स्क्रीनशॉट आपको क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाएगा। इस फाइल को आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या फिर माइक्रोसॉफ्ट पेंट पर पेस्ट करके स्क्रीनशॉट सेव कर सकते हैं।

Windows key + Print Screen

Windows 10 या Windows 11 में Windows key + PrtScn बटन एक साथ दबाने पर स्क्रीनशॉट ऑटोमेटिक स्क्रीनशॉट फोल्डर पर सेव हो जाते हैं। जैसे ही आप Windows key + PrtScn बटन दबाते हैं तो आपको पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट उस फोल्डर में सेव हो जाता है।

Alt + Print Screen

विंडोज में स्क्रीनशॉट लेने के लिए आप Alt + PrtScn बटन भी प्रेस कर सकते हैं। ऐसा करने पर स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाता है। स्क्रीनशॉट सेव करने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट पेंट या फिर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर इसे पेस्ट करना होगा और स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा।

Snipping Tool

अगर आप स्क्रीन के कंटेंट का कस्टमाइज स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो Snipping Tool की मदद से आसानी से यह कर सकते हैं। जहां ऊपर वाले सभी तरीके से फुल स्क्रीन का शॉट मिलता है इससे यूजर्स सिर्फ उस हिस्से को सलेक्ट कर सकते हैं। विंडोज 11 में Snipping Tool स्मार्ट करने के लिए आपको Windows Key + Shift + S एकसाथ दबाना है। इस टूल की मदद से रेक्टेंगुलर, फ्रीफॉर्म, फुल विंडो का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Mac पर स्क्रीनशॉट कैसे लें?

Mac पर स्क्रीनशॉट लेना काफी आसान है। यहां आप ‘कमांड+शिफ्ट और नंबर की’ एक साथ दबा कर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। यहां हम आपको मैक में स्क्रीनसॉट लेने के शॉर्टकट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Shift + Command + 3 : इस कमांड के जरिए आप मैक में पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Shift + Command + 4 : अगर आपको स्क्रीन के कुछ ही हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना है तो आप इस कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Shift + Command + 5 : इस कमांड के जरिए स्क्रीनशॉट मैन्यू ओपन होगा और आप स्क्रीन का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Prakash Gupta

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE