मोबाइल फोन और कंप्यूटर में हिंदी में कैसे लिखते हैं, जानें सबसे आसान तरीका

भारत में यूं तो कई भाषाएं और बोलियां प्रचलित हैं लेकिन उत्तर भारत में हिंदी काफी लोकप्रिय है। भारत में लगभग 65 करोड़ से ज्यादा की आबादी हिंदी बोलती है जो कि देश में सबसे जयादा है। इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के समय में चीजें तेजी से बदल रही हैं। अब लोग ज्यादातर बातें मैसेजिंग ऐप के जरिए करने लगे हैं। व्हाट्सऐप, फेसबुक या फिर ट्वीटर के जरिए लोग अपने विचार दूसरों तक पहुंचाते हैं। ऐसे में जब कोई मैसेज आपकी अपनी हिंदी भाषा में मिले तो खुशी और भी दोगुनी हो जाती है। परंतु इन मैसेजिंग ऐप में हिंदी लिखना थोड़ा कठिन है। ऐसे में आज हम आपको हिंदी में लिखने के बारे में जानकारी देंगे। कैसे आप इन प्लेटफॉर्म पर हिंदी में लिख सकते हैं।
हिंदी में कैसे लिखते हैं?
हिंदी में लिखने के लिए हिंदी की-बोर्ड उपलब्ध हैं। अगर आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो भी आप हिंदी में आसानी से लिख सकते हैं। आज कई सारे ऑनलाइन-ऑफलाइन टूल मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप हिंदी में बढ़ें आसानी से लिख सकते हैं। सबसे पहले हम आपको मोबाइल हिंदी कैसे लिखें इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।
- मोबाइल में हिंदी कैसे लिखें
- कंप्यूटर में हिंदी कैसे लिखें
- Google Input Tools Extension
- Google Input वेब ब्राउजर
मोबाइल में हिंदी कैसे लिखें
मोबाइल में हिंदी लिखने के लिए आपको अपने फोन में गूगल का G-Board डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। यहां हम आपको स्टेप-बाई-स्टेप बता रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने Android स्मार्टफोन में ऑफिशियल ऐप स्टोर से G-Borad की-बोर्ड इंस्टॉल कर लेना है।
स्टेप 2 : यह की-बोर्ड इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको फोन की सेटिंग में ‘Language & input’ मैन्यू में जाना है।
स्टेप 3 : अब यहां की-बोर्ड एंड इनपुट ऑप्शन में करंट कीबोर्ड ऑप्शन पर टैप करना है। यहां आपको की-बोर्ड चूनने का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर आप G-Borad को सलेक्ट कर लें।
स्टेप 4 : की-बोर्ड सलेक्ट करने के बाद आपको G-Borad की सेटिंग में जाकर लैंग्वेज में हिंदी सलेक्ट करना है। यहां आपको की-बोर्ड टाइप के ऑप्शन में abc – हिंदी वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
अब आपका की-बोर्ड हिंदी में हो गया है। अब अगर आपको ‘राम घर आ गया है’ लिखना है तो आपको Ram Ghar Aa gya hai टाइप करना होगा। आपका टैक्स्ट हिंदी में टाइप हो जाएगा। इस तरह आप मोबाइल फोन में आसानी से हिंदी में टाइप कर पाएंगे।
कंप्यूटर में हिंदी कैसे लिखें
कंप्यूटर में ऑनलाइन हिंदी लिखने के तो कई सारे तरीके है लेकिन ऑफलाइन में हिंदी लिखने के लिए आपको हिंदी टाइपिंग सीखनी ही पड़ेगी। यहां हम आपको ऑनलाइन हिंदी लिखने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए आप गूगल क्रोम एक्सटेंशन या फिर गूगल इनपुट टूल का इस्तेमाल करना होगा।
Google Input Tools Extension
अगर आपके लैपटॉप में गूगल क्रोम ब्राउजर है तो आप Google Input Tool Extension इंस्टॉल कर क्रोम ब्राउजर में हिंदी टाइप कर सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप गाइड कर रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर पर Chrome Web Store ओपन करना है।
स्टेप 2 : अब आपको सर्च बार में Google Input Tool सर्च करना है। एड टू क्रोम में टैप कर इसे इस्टॉल कर लेना है।
स्टेप 3 : अब आपको ब्राउजर को ऊपर एक्सटेंशन पर क्लिक कर गूगल इनपुट टूल पर क्लिकर लेना है। यहां आपको एक्सटेंशन ऑप्शन में क्लिक करना है। इसके बाद आपको हिंदी को सलेक्ट कर लेना है। और इस पेज को बंद कर लेना है।
स्टेप 4 : अब आपको एक बार फिर गूगल इनपुट टूल पर क्लिक कर इसे पिन कर लेना है। अब आप गूगल क्रोम पर आसानी से हिंदी में टाइप कर सकते हैं। हिंदी में टाइप करने से पहले आपको क्रोम एक्सटेंशन एक्टिवेट कर लेना है।
Google Input वेब ब्राउजर
गूगल इनपुट वेबब्राउजर से भी आप हिंदी टाइप कर सकते हैं। इस वेबसाइट को आप किसी भी ब्राउजर में ऑन कर सकते हैं। यहां हम आपको गूगल इनपुट ब्राउजर पर हिंदी लिखने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको ब्राउजर में https://www.google.com/inputtools/ बेसाइट ओपन करनी है।

स्टेप 2 : अब आपको ट्राइ इट आउट बटन पर क्लिक करना है। एक नया पेज खुलेगा जिसमें राइटिंग पैड खुल जाएगा।
स्टेप 3 : यहां आपको ड्रॉप डाउन मैन्यू में हिंदी सलेक्ट कर लेना है। अब आप आसानी से हिंदी में लिख पाएंगे। एक बार लिखने के बाद आप टैक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।









