LIVE UPDATE
भारत

लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच की मौत

NCG NEWS DESK: तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक लॉरी ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। लॉरी चालक कथित तौर पर नशे में था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांदा गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में शहद विक्रेता और ऑटो-रिक्शा चालक शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने बताया कि वे जंगल से शहद इकट्ठा कर इसे शहरों में बेचते थे। यह घटना उस वक्त हुई जब वे शहद इकट्ठा करने जा रहे थे। उसने बताया कि लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE