LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी: सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से अनुरोध किया था। महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

भारत डिपोर्ट की तैयारी

यूएई के अधिकारियों ने भारतीय सरकार को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। भारतीय अधिकारियों ने चंद्राकर के प्रत्यर्पण की तैयारियां तेज कर दी हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सौरभ को भारत लाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, और उसे 10 दिनों के भीतर भारत डिपोर्ट किया जाएगा। महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सौरभ चंद्राकर का परिचय

कौन है सौरभ चंद्राकर: महादेव ऐप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और उसके साथी रवि उप्पल छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी हैं। चंद्राकर ने अपने करियर की शुरुआत जूस के कारोबार से की, लेकिन उसकी सट्टा खेलने की आदत ने उसे ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

सौरभ और रवि ने मिलकर इस ऐप को विकसित किया, जिसके बाद दोनों दुबई भाग गए और वहीं से अपने इस काले कारोबार को संचालित करने लगे। महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

शाही शादी के लिए चर्चा में

सौरभ चंद्राकर अपनी शाही शादी के कारण भी चर्चा में रहे। उनकी शादी में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, और इसमें परफॉर्मेंस देने के लिए कई बड़े बॉलीवुड सितारों को दुबई बुलाया गया था। इन सितारों को हवाला के माध्यम से नगद भुगतान किया गया था। महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE