LIVE UPDATE
बालोद

जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

जिले में किसानों के रकबे को लॉक करने की प्रक्रिया तेज, अवैध धान बिक्री पर कड़ी निगरानी

बालोद – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से जारी है। अब तक 7433 किसानों से 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान अवैध धान व्यापार और कोचियों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

संयुक्त जांच दल ने की कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

खाद्य, राजस्व, मंडी और सहकारिता विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा जिले में अवैध धान भंडारण और बिक्री पर कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
  • ग्राम डढारी: सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान जब्त
  • ग्राम कुसुमकसा: कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान जब्त
  • ग्राम गुजरा: नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विंटल धान जब्त
  • ग्राम मड़ियाकट्टा: पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान जब्त
    कुल मिलाकर 132 क्विंटल धान पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

किसानों को रकबा समर्पण और लॉक करने की सलाह

जिला खाद्य अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने पंजीकृत रकबे में उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के बाद शेष रकबे को समर्पित कर लॉक करवा लें। इससे अवैध व्यापारियों और कोचियों द्वारा फर्जी खरीदी पर रोक लगाई जा सकेगी। जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

सतत निरीक्षण और निगरानी जारी

प्रशासन द्वारा सभी धान खरीदी केंद्रों पर सतत निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यापारी या कोचिया फर्जी तरीके से धान का विक्रय न कर सके। जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 132 क्विंटल धान जब्त

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE