LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

रायपुर: कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही, दो ट्रेनों के बीच फंसी कई जानें; टला बड़ा हादसा

रायपुर समाचार: रायपुर: कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही, दो ट्रेनों के बीच फंसी कई जानें; टला बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे विभाग की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसने सैकड़ों लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की एक छोटी सी चूक की वजह से बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आने के बावजूद फाटक खोल दिए जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

मौत और जिंदगी के बीच की वो चंद सेकंड्स

कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना कचना रेलवे फाटक की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक पर पहले से ही ट्रेन गुजर रही थी। इसी बीच, गेटमैन ने लापरवाही बरतते हुए क्रॉसिंग के एक तरफ का गेट खोल दिया। गेट खुलते ही राहगीर तेजी से पटरी पार करने लगे, लेकिन तभी दूसरे ट्रैक पर भी एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दो ट्रेनों के बीच फंसे राहगीर, ऐसे बची जान

कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही,जैसे ही राहगीरों ने दूसरी ट्रेन को अपनी ओर आते देखा, उनके हाथ-पांव फूल गए। पटरी के दोनों ओर ट्रेनें होने के कारण लोग बीच में फंस गए। राहगीरों ने अपनी जान बचाने के लिए दोनों ट्रैकों के बीच खाली बची बेहद कम जगह पर खड़े होकर खुद को सुरक्षित किया। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

रेलवे प्रशासन ने घटना से झाड़ा पल्ला

कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही,जब इस पूरे मामले को लेकर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। अधिकारियों का तर्क है कि इस तरह के वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं जो अक्सर पुरानी घटनाओं या अन्य स्थानों के होते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों और जानकारों ने पुष्टि की है कि यह वीडियो रायपुर के कचना रेलवे फाटक का ही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया आंखों देखा हाल

कचना रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही,स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। शहर से कचना की ओर जाने वाले पहले फाटक पर यह चूक हुई। फाटक खुलने की वजह से शहर से जाने वाले राहगीर ट्रैक के बीच में पहुंच गए थे और तभी अचानक दूसरी ट्रेन आ गई। लोगों की सूझबूझ और किस्मत ने उन्हें एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE