सूरजपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली शिक्षिका की जान, मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर: सूरजपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली शिक्षिका की जान, मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उनके मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में सहायक शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
ड्यूटी पर जाते समय हुआ भीषण हादसा
सूरजपुर सड़क हादसा:मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। सोमवार सुबह वह अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वे रामानुजनगर के कौशलपुर मोड़ के पास पहुँचीं, एक बेहद तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल बच्चा अंबिकापुर रेफर
सूरजपुर सड़क हादसा:हादसे में शिक्षिका के मासूम बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
रायपुर की रहने वाली थीं शिक्षिका, शिक्षा विभाग में शोक
सूरजपुर सड़क हादसा:बताया जा रहा है कि शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर जिले की निवासी थीं और वर्तमान में नौकरी के चलते रामानुजनगर में ही रह रही थीं। उनकी अचानक हुई मृत्यु की खबर से शिक्षा विभाग और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई: ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
सूरजपुर सड़क हादसा:घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। रामानुजनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।



















