LIVE UPDATE
सौंदर्य

सब्जियों के फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई कर त्वचा को बनाये चमकदार….

NCG NEWS DESK Skin care: सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन, प्रोटीन और कई मिनरल्स होते हैं, जो हमें कई रोगों से बचाते है। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती हैं, इन सब्जियों को खाने से सेहत के साथ स्किन भी ग्लो करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनका फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, किन सब्जियों के फेस पैक के इस्तेमाल से नेचुरल निखार पा सकते हैं।

आलू का फेस पैक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आलू त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू और शहद का बना फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आलू का रस लें, इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

खीरे का फेस मास्क

खीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। यह चेहरे की मुंहासे को कम करने में काफी कारगर है। खीरा का पैक लगाने से स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए खीरे को छिलकर कद्दूकस कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

चुकंदर का पैक

चुकंदर में विटामिन-सी, प्रोटीन, फैट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप इसका इस्तेमाल निखरी और बेदाग त्वचा के लिए कर सकते हैं। यह डार्क सर्कल्स और झुर्रियों से भी राहत दिलाता है। इससे फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धो लें और इसे टुकड़ों में काट लें। इसे मिक्सी में पीस लें, अब इसमें गुलाब जल और दही मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE