LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

अस्पताल से उपचार के बाद पत्नी संग घर लौट रहा युवक बाइक के साथ शिवनाथ नदी बहा

NCG NEWS DESK दुर्ग। पत्नी के साथ घर लौट रहा युवक नदी में बह गया। गोताखोर की टीम ने युवक के बाइक को पानी से निकाल लिया है। लेकिन बाइक सवार का अबतक के पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है। युवक का नाम नगपुरा निवासी विजय मिश्रा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर विजय मिश्रा अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल इलाज के लिए आया हुआ था। उपचार के बाद युवक अपने परिवार के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोटनी नगपुरा नदी में पानी भर जाने के कारण पत्नी को बाइक से उतार कर नदी पार कर रहा था। तभी बाइक फिसलने से बाइक के साथ युवक भी नदी में बह गया। पति को पानी में बहता देख पैदल चल रही पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगपुरा चौकी पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचे। सोमवार को रात में काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया था। बाइक को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं आज सुबह से ही युवक की तलाश गोताखोर की टीम कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE