15 राइस मिलों को विपणन विभाग ने जारी किया नोटिस, चावल जमा करने में देरी पर मांगा जवाब

रायगढ़: जिले में समय पर चावल के स्टॉक को एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में जमा नहीं करने के कारण 15 राइस मिल संचालकों को जिला विपणन विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इन राइस मिलों से 5 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 15 राइस मिलों को विपणन विभाग ने जारी किया नोटिस, चावल जमा करने में देरी पर मांगा जवाब
किन राइस मिलों को मिला नोटिस?
जिन राइस मिलों को नोटिस भेजा गया है, उनमें शामिल हैं:
- ए वन राइस इंडस्ट्रीज
- जीटी राइस मिल
- जेके राइस मिल
- गोपी ट्रेडर्स
- जय माँ दुर्गा इंडस्ट्रीज
- कृष्णा राइस मिल
- श्री तिरूपति राइस मिल
- माँ दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट
- महालक्ष्मी राइस मिल
- एमएस बैघनाथ फूड
- एमएस सूरज एग्रो
- श्री मंगला ग्रीन
- श्री श्याम एग्रो
- श्री राधाकृष्ण एग्रो
- शुभम राइस मिल
चावल जमा में देरी पर नोटिस क्यों जारी हुआ?
जिला विपणन अधिकारी शैला नेताम ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार, हर राइस मिल को एफसीआई में चावल जमा करने के लिए 15 दिनों का समय दिया जाता है। लेकिन इन 15 राइस मिलों ने समय अवधि समाप्त होने के बाद भी चावल का स्टॉक एफसीआई में जमा नहीं किया। इस वजह से सभी मिल संचालकों को सप्ताह भर के भीतर संतोषजनक जवाब देने के लिए कहा गया है। 15 राइस मिलों को विपणन विभाग ने जारी किया नोटिस
कार्रवाई की तैयारी
विपणन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अगर 7 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो इन राइस मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।15 राइस मिलों को विपणन विभाग ने जारी किया नोटिस



















