LIVE UPDATE
अपराधदुर्गहमर छत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला ने मिट्टी तेल डाल कर किया आत्महत्या का प्रयास…

NCG NEWS DESK भिलाई। दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने शरीर पर महिला ने मिट्टी तेल उंडेल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुचे उसे बचाने का प्रयास कर उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। घटना स्टेशन मरोदा नेवई का है। मिली जानकारी के मुताबिक 197 सूर्यनगर वार्ड 62 स्टेशन मरोदा निवासी ललिता बाई साहू 41 वर्ष गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसका पति खोमलाल साहू अपने काम पर निकला था|

Read more:-रेलवे खुद डुबा रही है रेलवे की लुटिया,प्राईवेटेशन के चक्कर में किया जा रहा ये कार्य सरकार के उदासीनता से लोग होते जा रहे हैं दिन प्रतिदिन रेलवे से दूर सुविधाएं छीनकर सिर्फ लोगों का जेब काटने का काम कर रही है रेलवे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

देर शाम महिला ने अपने घर के कमरे में शरीर मे मिट्टी तेल उण्डेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना में ललिता बुरी तरह जल गई है। महिला स्थिति गंभीर होने के कारण घटना की जानकारी खबर लिखे जाने तक नेवई पुलिस को नही दी गई है। अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ललिता करीब 85 प्रतिशत शरीर जल गया है। महिला आत्महत्या का प्रयास क्यो करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी पुलिस को नही मिल पाई है। टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। उपचार के लिए सीधे अस्पताल भेजा गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE