LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

Fraud: किसानों से लाखों की धोखाधड़ी के खेल में मास्टरमाइंड और उसका साथी गिरफ्तार, SBI मैनेजर समेत दो फरार

NCG NEWS DESK Khairagarh:-

ठगों का ठगी करने का नया-नया पैंतरा अक्सर सामने आता है. ऐसे में अगर ठगों के साथ बैंक मैनेजर भी लिप्त हो तो इस तरह के ठगी के मामलो पर से पर्दा उठाना पुलिस के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला खैरागढ़ जिले से सामने आया है. जहां ठगों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से भोले-भाले किसानों को केसीसी लोन के जरिए लाखों की ठगी की जा रही थी. यह पूरा मामला खैरागढ़ जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र का है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकरी के अनुसार, वर्ष 2013 से लेकर 2019 तक कुल 13 बैंक केसीसी लोन में 40 लाख रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. वहीं जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित कर मामले की जांच को गति दिया और मामले में गुरुवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली.

जिसका खुलासा एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गंडई SBI में केसीसी लोन फर्जीवाड़े में लिप्त मास्टरमाइंड ललित शर्मा और उसके सहयोगी जीवन लाल गोंड को गिरफ्तार किया है. वहीं पूरे मामले में आरोपी बैंक मैनेजर अरविंद देवांगन और प्यारे पोर्ते अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी पतासाजी पुलिस कर रही है.

फर्जी केसीसी लोन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी किसानों को अपने झांसे में लेकर उनकी ऋण पुस्तिका और जमीन के कागजात लेकर फर्जी तरीके से बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से केसीसी लोन का आहरण करते थे. पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. वहीं फरार अन्य दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. साथ ही अन्य बैंकों से भी इस तरह के मामले से संबंधित जानकारी खंगाली जा रही है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE