LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी,एक की मौत, अन्य घायल

NCG NEWS DESK Rajim :-

कुरूद और पंडरी तराई के बीच बकरम पाठ मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. इस घटना में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में इलाज जारी है. घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गरियाबंद रेफर कर दिया गया है. यह मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, पांडुका कुरूद मार्ग के पास घटना हुई है. बाइक सवार दो शख्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए. वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने पांडुका 108 के कर्मचारियों को घटना की जानकरी दी. मौके पर पहुंचे 108 के कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका लाया. जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यकांत साहू ने एक व्यक्ति का मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल शख्स को प्राथमिक इलाज के बाद गरियाबंद रेफर कर दिया गया. दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति गरियाबंद के झितरी डूमर गांव के बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान गौतम यादव और घायल मिथिलेश यादव के रूप में हुई है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE