LIVE UPDATE
स्वास्थ्यभारत

Muradabad news: साहब 600 की दवा है…बाहर से नहीं ले पाऊंगा, मुरादाबाद जिला अस्पताल के मरीजों की व्यथा जान आप रो पड़ेंगे

  • सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल
  • अस्पताल तो है लेकिन दवाई नही
  • डॉक्टर पर्ची में लिख रहे है प्राइवेट कंपनियों की दवाई

NCG News desk Muradabad:- 

मुरादाबाद जिला अस्पताल के कुछ सरकारी डॉक्टर मरीजों को प्राइवेट कंपनियों की दवाएं पर्चे पर लिख रहे हैं। गरीब व लाचार मरीज निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने को लाचार हैं। सोमवार को हड्डी, नेत्र, बाल रोग विशेषज्ञ के चेंबर से निकले मरीजों ने अपने पर्चे दिखाए तो स्थिति स्पष्ट हुई।(साहब 600 की दवा है)

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़ें:-जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने कमरे में लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

नेत्र व बाल रोग विशेषज्ञों ने बाहर से जो दवा लिखी थी, उसकी कीमत 32 रुपये थी। जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मरीज को जो दवा लिखी वह 600 रुपये की थी। पीतल बस्ती निवासी मरीज फुरकान दवा लेने निजी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो उन्हें बिना खरीदे ही लौटना पड़ा।(साहब 600 की दवा है)

Muradabad news: साहब 600 की दवा है...बाहर से नहीं ले पाऊंगा, मुरादाबाद जिला अस्पताल के मरीजों की व्यथा जान आप रो पड़ेंगे
सरकारी डॉक्टर की पर्ची

वापस आकर बोले की साहब दवा 600 रुपये की है, मैं नहीं ले पाऊंगा। तब सरकारी दवा वितरण में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने उन्हें जन औषधि केंद्र पर जाने की सलाह दी। वहां भी सिर्फ एक दवा मिली। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने एक के बाद एक कई मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए कहा।(साहब 600 की दवा है)

ये भी पढ़ें:-डॉक्टरों की‌ लापरवाही के कारण महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में हडक़ंप मच

मानसिक रोगियों को नहीं मिल रही दवा

जिला अस्पताल में तीन दिन मानसिक रोगियों के लिए ओपीडी होती है। सोमवार को दवा लेने पहुंचीं, हरथला निवासी अनीता ने बताया कि पिछले दो माह से अस्पताल में दवा नहीं मिल रही है। सिर्फ नींद की गोली यहां मिल जाती है, बाकी डिप्रेशन के लिए अन्य दवाएं बाहर से लेनी पड़ती हैैं। अनीता ने बताया कि उन्हें एनजाइटी की समस्या है और छह माह से उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।(साहब 600 की दवा है)

ये भी पढ़ें:-जिला अस्पताल दुर्ग : इलाज कराने आए मरीज को बंधक बनाकर उनके परिजन के साथ की गई मारपीट

मैनाठेर निवासी कृष्णा को भी दर्द के लिए निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी। इसके अलावा करुला निवासी साजिया को जो दवा लिखी थी उनमें सिर्फ दो टैबलेट 70 रुपये की मिलीं। मरीजों का कहना था कि यदि बाहर से दवा लेने में सक्षम होते तो सरकारी अस्पताल में ही क्यों आते।(साहब 600 की दवा है)

ये भी पढ़ें:-भिलाई-3 स्थित 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन का मामला

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE