LIVE UPDATE
भारत

हिंदू बनकर शिव मंदिर में प्रेमी से मुस्लिम लड़की ने रचाई शादी

NCG NEWS DESK; उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक मुस्लिम लड़की अपने प्यार को पाने के लिए रुक्मणि बन गई और शिव मंदिर में अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली. लकड़ी के पिता का थाने में तीन लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है. इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

यह मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव का है. यहां रहने वाली 20 वर्षीय रुकसार (रुक्मिणी) अपने पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम करती थी. वह 27 अगस्त की सुबह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर स्थानीय थाने में प्रेमी रवि, अनिल और मोनू के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर कोर्ट में 164 का बयान कराए.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हिंदू बनकर शिव मंदिर में प्रेमी से मुस्लिम लड़की ने की शादी 

कोर्ट में लड़की ने कहा कि वो बालिग है और उसे अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है. वह युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी. कोर्ट ने लड़की का बयान और ऐज प्रूफ देखकर दोनों को शादी करने की इजाज़त दे दी. कोर्ट से लौटने के बाद प्रेमी जोड़ा शिव मंदिर पहुंचा और हिंदू रीतिरिवाज के साथ शादी की. युवक के माता- पिता और हिंदूवादी संगठनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी हुई.

लड़की के पिता थाने में दर्ज कराया किडनैप का केस

इस मामले पर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फोन पर बताया कि एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी की. गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. इस बीच युवती ने वीडियो वायरल कर कहा कि वो  एक गांव की रहने वाले रवि से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से प्रेमी रवि के साथ भागी थी. मैंने अपना धर्म बदलकर हिंदू रीति रिवाज के साथ शिव मंदिर में शादी कर ली है. मेरे पिता, भाई ने रवि के खिलाफ थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है. मैंनें अपना नाम रुकसार से रुक्मिणी रख लिया है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE