LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

करोड़ों रुपये की गबन में नगर पंचायत के अधिकारी फंसे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नगर पंचायत जैजैपुर के तत्कालीन सीएमओ विष्णु प्रसाद गहरवार और बाबू श्याम सुंदर साहू पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगा है। वर्तमान में विष्णु प्रसाद कसडोल नगर पंचायत में स्वच्छता निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। गबन मामले में जांच टीम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

ठेकेदारों के नाम पर चेक काटकर राशि की हेराफेरी

दोनों अधिकारियों पर ठेकेदारों के नाम पर फर्जी चेक काटकर सरकारी राशि का गबन करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद, कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर कुमार विश्वास और पीडब्ल्यूडी एसडीओ राकेश कुमार की नेतृत्व वाली जांच टीम को मामले की जांच करने का आदेश दिया। नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जांच में गबन की पुष्टि, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जांच टीम ने साक्ष्यों की गहराई से जांच की और आरोपों की पुष्टि की। दोनों अधिकारियों के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1966 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया है। माना जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही दोनों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

अध्यक्ष को जानकारी दिए बिना किया गया फर्जीवाड़ा

शिकायत में यह भी सामने आया है कि नगर पंचायत जैजैपुर के तत्कालीन सीएमओ और बाबू ने नगर पंचायत अध्यक्ष की जानकारी के बिना ही राशि की निकासी की। कलेक्टर द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद अब पूरी प्रशासनिक मशीनरी सतर्क हो गई है और आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

दस्तावेजों की गहन जांच जारी

जांच टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की बारिकी से जांच की जा रही है ताकि इस बड़े घोटाले में और भी गहरे सुराग मिल सकें। इससे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच हो रही है और प्रशासनिक हलकों में इस मामले को लेकर हलचल तेज है। नगर पंचायत के बाबू और तत्कालीन सीएमओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, नोटिस जारी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE