LIVE UPDATE
अपराधभारत

पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

यूपी पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में एक कपड़ा कारोबारी मोहित पाण्डेय (उम्र 32 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिसकर्मियों द्वारा बुरी तरह पिटाई किए जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

परिजनों का आरोप: पुलिस की पिटाई से गई जान

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात को मटियारी निवासी आदेश सिंह से विवाद के बाद पुलिस ने मोहित को चिनहट थाने ले जाकर पिटाई की। आरोप है कि पुलिस ने थाने में उन्हें इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

परिजनों के आक्रोश के बाद चिनहट थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी, आदेश सिंह, और आदेश के चाचा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के परिवारजनों और रिश्तेदारों ने लोहिया अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

सड़क जाम और पुलिस से झड़प

कारोबारी की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने लोहिया अस्पताल रोड को जाम कर दिया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। मृतक मोहित पाण्डेय देवा रोड जैनाबाद के निवासी थे और स्कूल के टाई-बेल्ट का व्यापार करते थे। उनके कर्मचारी आदेश सिंह के साथ पैसों को लेकर विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

जानें, क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले मोहित पाण्डेय के कर्मचारी आदेश सिंह ने पैसे को लेकर विवाद किया और काम पर आना बंद कर दिया। शुक्रवार को आदेश ने मोहित से 600 रुपये की मांग की और व्यापारी के घर जाकर विवाद करने लगा। इसके बाद आदेश ने पुलिस को बुला लिया, जिसने मोहित को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। आरोप है कि हिरासत में ही उनकी पिटाई की गई, जिसके चलते उनकी जान चली गई। पुलिस की हिरासत में कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE