LIVE UPDATE
रायपुर

नौतपा का कहर जारी, यातायात पुलिस की लू के कारण मौत

NCG NEWS DESK Raipur :-

जिले में नौतपा का कहर जारी है। इसी बीच  रायपुर यातायात पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत हो गई है, आशंका है कि ज्यादा गर्मी के कारण आरक्षक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि आरक्षक भागीरथी कंवर की तैनाती स्थल पर ही मौत हुई है, जो भनपुरी यातायात थाने में पदस्थ था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आपको बता दें इससे पहले 28 मई को गर्मी से पहली महिला मजदूर की मौत हुई थी। महिला मनेरगा के तहत अहिरी नर्सरी में काम करने गई थी। काम के दौरान ही उसे चक्कर आया और वो बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान भद्रा बाई (60 साल) निवासी अहिरी थाना नंदिनी के रूप में हुई है।

राजधानी  रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पारा 45 डिग्री से अधिक रहा.भीषण गर्मी के कारण लोग दिन ही नहीं रात में भी हलाकान होते रहे. राजधानी में तापमान आधी रात तक 35 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और राजधानीवासियों को अभी दो दिन और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE