राखी का त्यौहार मानाने गांव आये जवान की नक्सलियों ने की हत्या

NCG NEWS DESK बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जवान राखी मानाने के लिए छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था।पुलिस के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था।
फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर सादी वेशभूषा में गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया। बुधराम अवलम को लेकर नक्सली जंगल की ओर चले गए। कुछ घंटे उसे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आज सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर नक्सली भाग निकले।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इलाके में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









