LIVE UPDATE
भारत

अब यात्री डिब्बों में लगेंगे तीन तरह के फायर सेफ्टी सिस्टम

NCG NEWS DESK नई दिल्ली: मदुरई स्टेशन से पहले खड़ी ट्रेन में आग लगने के बाद रेलवे एक्शन मोड में आ गया है। रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर ट्रेनों में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अंतर्गत यात्री डिब्बों में तीन तरह की फायर सेफ्टी सिस्टम की स्थापना की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एसी कोचों में फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, पेंट्री कारों और पावर कारों में आग का पता लगाने और गैर एसी में आग बुझाने वाले उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मदुरई स्टेशन से पहले खड़ी ट्रेन में आग लगने से उत्तर प्रदेश से तीर्थ यात्रा पर निकले 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह की घटनाओं को रोकने में फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम और पॉवर कार कोच में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम कारगर साबित हो सकता है।

समय रहते आग पर कर लिया जाएगा काबू

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेनों के एसी कोच में फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगने से आने वाले दिनों में ट्रेन के अंदर आग लगने से पहले ही फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम से अलार्म बजने लगेगा। जिससे, आग पर समय रहते काबू कर लिया जाएगा।

फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सप्रेशन सिस्टम के तहत एस्पीरेशनटाइप फायर एण्ड स्मोक डिटेक्शन सेंसर्स, सप्रेशन आउटलेट, पीएलसी पैसेंजर अलार्म बजर आदि उपकरण लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को सतर्क करने के साथ आग बुझाने का भी कार्य भी करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे काम करेगा सिस्टम

धुंआ, चिंगारी या आग का संकेत मिलते ही सिस्टम में लगे सेंसर सक्रिय हो जाते हैं। अलार्म बजने के साथ दोनों सिलेंडर क्रियाशील होकर प्रेशर बनाने लगते हैं। कुछ देर में नाइट्रोजन और पानी का मिश्रण पाइपों में प्रवाहित होने लगता है। दबाव बढ़ते ही वाल्व खुल जाते हैं और नाइट्रोजन मी पानी की बौछार शुरू हो जाती है।

बता दें कि ट्रेनों में विकल्प के रूप में एक पावरकार लगाई जाती है। पावरकार में जनरेटर होता है, जो विशेष परिस्थितियों में कोचों को बिजली की आपूर्ति करता है।पेंट्रीकार की तरह पावरकार और कोचों में भी आग लगने की आशंका बनी रहती है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE