LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणहमर छत्तीसगढ़

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी

NCG NEWS DESK Chhattisgarh: दिल्ली समेत पूरे भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कई राज्यों में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आए परिवर्तन से लगातार हो रही बारिश आठ दिन बाद आज भी जारी है। छत्तीसगढ़ के इलाके में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

अप्रैल माह में जिले में अब तक 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।  पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है जो छत्तीसगढ़ में सबसे कम है। छत्तीसगढ़ के कई इलाके में दो मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE