LIVE UPDATE
भिलाई

अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार, ऑनलाइन भर सकेंगे गणना पत्रक

निर्वाचन आयोग ने दी नई सुविधा, वेबसाइट और टोल फ्री नंबर 1950 से मिलेगी पूरी जानकारी — घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

भिलाई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। निर्वाचन आयोग ने गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब मतदाताओं को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के आने का इंतजार नहीं करना होगा। वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से स्वयं ही गणना पत्रक भर सकेंगे।

इस नई सुविधा से खास तौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो नौकरीपेशा हैं या किसी कारणवश घर पर मौजूद नहीं रहते और बीएलओ के आने पर फॉर्म नहीं भर पाते थे। निर्वाचन विभाग के अनुसार, ऑनलाइन जमा किए गए गणना पत्रकों की जांच जिला स्तर पर की जाएगी और सही पाए जाने पर उनका नाम नई मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा।अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हर बीएलओ को रोज भरवाने हैं 50 फॉर्म
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक बीएलओ को घर-घर जाकर प्रतिदिन कम से कम 50 फॉर्म भरवाने का लक्ष्य दिया गया है। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र सहित सभी वार्डों में बीएलओ मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रहे हैं।अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार

फॉर्म भरते समय मतदाताओं को दो हालिया फोटो, आधार कार्ड की प्रति, जन्मतिथि और जन्म स्थान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
जो मतदाता ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “सर्विस सेक्शन” में लॉगिन कर सकते हैं।अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार
पहली बार उपयोगकर्ताओं को पंजीकरण के बाद आधार प्रमाणीकरण करना होगा। फॉर्म भरने और सबमिट करने के बाद आवेदन स्वचालित रूप से संबंधित निर्वाचन कार्यालय तक पहुंच जाएगा।अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार

मदद के लिए टोल फ्री नंबर और कंट्रोल रूम
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने या किसी भी अन्य समस्या के समाधान के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जिला कलेक्ट्रेट और सभी तहसील कार्यालयों में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।अब मतदाता सूची के लिए नहीं करना होगा बीएलओ का इंतजार

ईआरओ से सीधे संपर्क के लिए नंबर:

  • पाटन: लवकेश ध्रुव (एसडीएम) – 9907339864

  • दुर्ग ग्रामीण: हरवंश मिरी (एसडीएम) – 9826120342

  • दुर्ग शहर: अभिषेक अग्रवाल (अपर कलेक्टर) – 9926195459

  • भिलाई नगर: योगिता देवांगन (अपर कलेक्टर) – 9425589514

  • वैशाली नगर: सिल्ली थामस (संयुक्त कलेक्टर) – 7805928971

  • अहिवारा: सोनल डेविड (एसडीएम) – 8877221155

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE