LIVE UPDATE
रायपुर

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में मुख्यमंत्री ने खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा की, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

रायपुर। 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश. छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान सभी जिलों में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “किसानों का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी”, इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान सभी किसानों को समय पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और प्रभारी सचिव स्वयं जिलों में जाकर निरीक्षण करें।15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

धान खरीदी की निगरानी को और मजबूत करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इन सेंटरों के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी गड़बड़ी या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में अवैध धान आवागमन रोकने के लिए विशेष निगरानी तंत्र विकसित करने और सीमा चौकियों पर पुलिस, खाद्य विभाग और मार्कफेड के संयुक्त अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए।15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

इसके अलावा, उन्होंने सभी जिलों में किसान पंजीयन समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। दूरस्थ और वनाच्छादित क्षेत्रों में नेटवर्क समस्याओं से प्रभावित जिलों में विशेष शिविर लगाकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया। विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTGs) के किसानों के पंजीयन के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई पात्र किसान वंचित न रह जाए।15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से संवाद बढ़ाया जाए और समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाई जाए।15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE