LIVE UPDATE
जशपुर

Panchayat Election 2025: मतदान से पहले बीडीसी प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, शोक में डूबा क्षेत्र

Panchayat Election 2025: मतदान से पहले बीडीसी प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, शोक में डूबा क्षेत्र

जशपुर: Panchayat Election 2025:छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले एक दुखद घटना सामने आई है। जशपुर जिले में बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरें का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और समर्थकों में गहरा दुख है।

मतदान से पहले प्रत्याशी की मौत से पसरा मातम

Panchayat Election 2025: रविवार को जशपुर जिले में तीसरे चरण का पंचायत चुनाव होना है, लेकिन मतदान से ठीक पहले बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरें की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पत्थलगांव जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 से चुनाव लड़ रहे थे और उनका चुनाव चिन्ह अलमारी था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

समर्थकों में शोक, चुनावी माहौल में सन्नाटा

Panchayat Election 2025:संजय लहरें की अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। उनके समर्थकों को जब यह खबर मिली, तो वे स्तब्ध रह गए। चुनावी माहौल जोश से भरा था, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है।

अब क्या होगा आगे?

Panchayat Election 2025:प्रत्याशी की मृत्यु के बाद चुनाव आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। संभावना है कि इस सीट पर दोबारा मतदान कराया जा सकता है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE