LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित, एसडीएम से कहा – “जो करना है कर लो”

राजस्व विभाग की बैठक में देर से पहुंचे पटवारी ने किया अपमानजनक व्यवहार, एसडीएम मनीष साहू ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया

बिलासपुर। बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित, एसडीएम से कहा – “जो करना है कर लो”. राजस्व विभाग की नियमित समीक्षा बैठक में शुक्रवार को एक बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आई। ग्राम खमतराई के पटवारी रमेश कुमार वैष्णव को बैठक के दौरान अनुशासनहीन और अपमानजनक व्यवहार करने पर एसडीएम मनीष साहू ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, एसडीएम अपने अनुभाग के सभी पटवारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान हल्का नंबर 25 के पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचे। जब एसडीएम ने उनसे देरी का कारण पूछा, तो उन्होंने अभद्र भाषा में जवाब देते हुए कहा – “नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो।”बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बैठक में दिखाया अनुशासनहीन रवैया

बताया गया कि एसडीएम ने उनसे खड़े होकर जवाब देने को कहा, लेकिन पटवारी ने निर्देशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए कहा, “मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा नहीं होउंगा।”
इसके बाद जब उन्हें बैठक कक्ष से बाहर जाने को कहा गया, तो उन्होंने निर्देश मानने से इनकार करते हुए वहीं बैठे रहने की जिद पकड़ ली।बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित

उनके इस व्यवहार से बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीएम ने मौके पर ही निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति असम्मान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित

प्रभार सौंपा गया नए पटवारी को

निलंबन के बाद ग्राम खमतराई के पटवारी क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार पटवारी विकास जायसवाल को सौंपा गया है।
प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में कड़ा कदम माना जा रहा है।बैठक में अनुशासनहीनता पर पटवारी निलंबित

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE