LIVE UPDATE
भारत

370 हटने के बाद पहली बार पीएम मोदी जाएंगे कश्मीर, 6400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

NCG NEWS DESK New Delhi :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार की वीरवार को होने वाली रैली के लिए आकाश से जमीन और नदी- नालों तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। झेलम नदी में मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वह पहली बार कश्मीर पहुंच रहे हैं। बख्शी स्टेडियम को तिरंगे और भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। श्रीनगर के सभी मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। रैली के दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निगरानी के लिए ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, यूएवी, हेलीकॉप्टर और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सुरक्षाबलों की पैदल गश्त तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वीरवार को होने वाली जम्मू-कश्मीर बोर्ड, कश्मीर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

पीएम मोदी दोपहर 12 बजे बख्शी स्टेडियम में रैली के दौरान ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प व आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री देखो अपना देश और चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान लॉन्च करेंगे। चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा 1041 नए जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी जारी करेंगे।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE