नक्सलियों ने बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष को उतारा मौत के घाट

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। माओवादियों ने बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को पहले तो अगवा किया इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्टा में थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा दी और मालिक कैलाश नाग की हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में गस्त जारी है।
ये भी पढ़े :-

- कागज खरीदी में पाठ्य पुस्तक निगम को 2 करोड़ रुपए की बचत : बृजमोहन अग्रवाल
- Accident: अनयिंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, भाजपा जिलाध्यक्ष की मौत
- देशभर में फेसबुक का सर्वर हुआ डाउन, अपने आप ही अकाउंट हो रहे लॉगआउट, इंस्टाग्राम के सर्वर में भी प्रॉब्लम
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









