LIVE UPDATE
रायगढ़

जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़ l घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने जंगल में छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में, मेन रोड के किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही, टीआई अमित कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई में कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन 6 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारी मात्रा में नगदी और ताश के पत्ते बरामद

जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, आरोपियों पर अन्य धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

शामिल पुलिस टीम

इस रेड में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे।जंगल में पुलिस की रेड: लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. रब्बुल खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली
  2. राजेश महंत (उम्र 31 वर्ष), निवासी चारभांठा
  3. शाहिद खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली
  4. मनोज अग्रवाल (उम्र 44 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा
  5. प्रकाश पटैल (उम्र 33 वर्ष), निवासी भेंगारी
  6. कैलाश अग्रवाल (उम्र 49 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE