रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी! 2030 तक तय होगा टैरिफ, PPP मोड पर संचालन का रोडमैप तैयार
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना को निजी हाथों में देने की कवायद तेज, हवाई किराए से लेकर सुविधाओं पर आम जनता से मांगे सुझाव

रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी! 2030 तक तय होगा टैरिफ, PPP मोड पर संचालन का रोडमैप तैयार. रायपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इस बड़े बदलाव के तहत, वर्ष 2030 तक के लिए हवाई किराए से लेकर एयरपोर्ट पर मिलने वाली सभी सुविधाओं और अन्य प्रस्तावों के टैरिफ (दरों) के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है।
2030 तक के लिए तय होगा टैरिफ
प्राधिकरण ने माना एयरपोर्ट के दूसरे कंट्रोल पीरियड के लिए एयरोनॉटिकल सेवाओं के संबंध में 2030 तक के लिए टैरिफ दरें तय करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में 30 अक्टूबर को एक कंसल्टेशन पेपर भी प्रस्तुत किया गया है। अब टैरिफ निर्धारण के विभिन्न प्रस्तावों पर आम यात्रियों, जनप्रतिनिधियों, एयरलाइंस और अन्य संबंधित निकायों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। टैरिफ को लेकर 14 नवंबर को नई दिल्ली में प्राधिकरण के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित की गई है।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!
पीपीपी मोड की प्राथमिकता
वर्ष 2022 में घोषणा के बाद से ही रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट को पीपीपी मोड में देने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। अब टैरिफ निर्धारण के प्रस्तावों के आधार पर यह माना जा रहा है कि 2030 तक के लिए टैरिफ निर्धारण में पीपीपी मोड को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट को निजी हाथों में लीज पर दिया जाता है और फिर कंपनी को तय नियमों व शर्तों के मुताबिक काम करना होता है।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!
ऑनलाइन और ऑफलाइन बैठकें
टैरिफ निर्धारण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जो व्यक्ति ऑफलाइन शामिल होना चाहते हैं, वे 12 नवंबर तक अपनी उपस्थिति की जानकारी भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण के ई-मेल पर भेज सकते हैं। वहीं, बैठक में ऑनलाइन शामिल होने के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट में ‘न्यूज एंड अनाउंसमेंट’ टैब में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!
फैसला केंद्र सरकार का
किसी भी एयरपोर्ट को पीपीपी मोड पर देने का अंतिम फैसला केंद्र सरकार का होता है। टैरिफ निर्धारण को लेकर प्राधिकरण से सुझाव आमंत्रित हैं और इस संबंध में कोई भी आम नागरिक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकता है।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!
अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों और सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद
वर्तमान में राज्य से एक भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान नहीं है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के मुताबिक, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण होगा कि यात्रियों के किराए और अन्य हवाई सेवाओं में अनावश्यक महंगाई न आए। एयरपोर्ट के पीपीपी मोड पर जाने से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संभावना बढ़ने के साथ-साथ सुविधाओं में भी इजाफा होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट में वर्तमान में पार्किंग से लेकर बैगेज काउंटर, कार्गो व अन्य सुविधाओं में काफी संभावनाएं मौजूद हैं।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!
25 एयरपोर्ट की सूची में रायपुर भी शामिल
केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 में देश के 25 एयरपोर्ट को पीपीपी मोड पर देने के लिए एक सूची जारी की थी, जिसमें रायपुर एयरपोर्ट भी शामिल था। इस सूची में भुवनेश्वर, वाराणसी, अमृतसर, त्रिची, कालीकट, कोयम्बटूर, नागपुर, पटना, मदुरै, सूरत, रांची, चेन्नई, विजयवाड़ा, वड़ोदरा, तिरुपति, हुबली, इंफाल, अगरतला, देहरादून व राजामुंदरी जैसे अन्य प्रमुख एयरपोर्ट भी शामिल हैं।रायपुर एयरपोर्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!



















