LIVE UPDATE
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर गरजे, ‘कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को धोखा देने का रहा है’

NCG NEWS DESK Ambala :-

लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।  इसी कड़ी में आज (18 मई) पीएम मोदी हरियाणा के अंबाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं, जबकि पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ूवाला चोर है। इन्होंने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 70 सालों से भारत को परेशान कर रहा था। जिसके हाथ में बम का गोला होता था। आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। पीएम मोदी ने कहा, ”जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है। आज मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।”

कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर घोटाला करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को, फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, हमेशा बनाए रखा। कांग्रेस ने बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला किया है। कांग्रेसी भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे, ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें।”

फिर एक बार मोदी सरकार

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसके सहयोगियों को मतदान के पहले चार चरणों में कोई सीट नहीं मिली है। मोदी ने कहा कि देशभक्ति हरियाणा की रगों में दौड़ती है। उन्होंने कहा “राज्य राष्ट्र-विरोधी ताकतों को समझता है। इसलिए, हरियाणा में हर घर कह रहा है – फिर एक बार” इस पर भीड़ ने जवाब दिया, “मोदी सरकार”।
ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE