अपना दिलो दिमाग सब गंवा बैठे हैं राहुल : मंत्री टंकराम

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
राहुल गांधी द्वारा मीडिया पर दिए गए विवादित टिप्पणी मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के अलावा अब उनके मंत्री टंकराम का की बह प्रतिक्रिया आई है। राहुल गांधी के वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी पगला गए हैं।
बता दें कि, राहुल गांधी के जिस वायरल वीडियो पर मंत्री टंकराम वर्मा ने यह बात कही है उस वीडियो के वायरल अंश में राहुल गांधी मीडिया को लेकर यह कह रहे हैं – “मीडिया सिस्टम नहीं है यह पैसों की उगाही के लिए राजनीतिक ब्लैकमेलिंग सिस्टम है।” इस वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री साय का भी बयान आया है। सीएम साय ने राहुल गांधी के बयान को आपत्तिजनक और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बताया है।
क्या कहा था राहुल ने ?
इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन मात्र 21 सेंकड के इस वीडियो ने बवाल मचा दिया है। इस अंश में राहुल सवाल पूछने वाले से कह रहे हैं -“भारत का मीडिया सिस्टम, दरअसल मीडिया सिस्टम नहीं है। मुंहफट होने के लिए माफी चाहता हूं पर ये पैसों की उगाही के लिए राजनैतिक ब्लैकमेलिंग सिस्टम है। और इस ब्लैकमेलिंग सिस्टम में तुम्हारी कोई जगह नहीं है।” राहुल इस बेहद छोटे से अंश में साय सरकार पर भी किया हमला -“छत्तीसगढ़ सरकार मीडिया के लोगों को 1000 करोड़ रुपये दे रही है। यह बजट में ‘विज्ञापन’ के नाम पर 10% लोगों के हाथ में जा रहा है। और वो उसका इस्तेमाल उन पर और दबाव डालकर और बिजनेस हासिल करने में कर रहे हैं, यही मीडिया है।”
बीजेपी समर्थकों ने वीडियो किया अंश वायरल
वीडियो के बेहद छोटे से अंश को वायरल करने का श्रेय बीजेपी समर्थकों को है। एक्स समेत कुछ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बीजेपी से सीधे तौर पर जुड़े कार्यकर्ताओं ने मीडिया क्षेत्र में कार्यरत लोगों को टैग कर वीडियो पर राय भी माँगते दिख रहे हैं।
क्या बोले मंत्री टंकराम वर्मा
बलौदा बाजार से विधायक और विष्णु देव सरकार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के लिए कहा कि वो पगला गए हैं।अपना दिलों दिमाग़ गँवा बैठे हैं। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा -“देखिए राहुल गांधी के बारे में कुछ बोलना ठीक नहीं है। वो पगला गए हैं।मुंगेरीलाल का सपना देखते देखते अपना दिलो दिमाग सब गँवा बैठे हैं।” इसके बाद मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा -“मीडिया प्रजातंत्र का रखवाला है।चौथा आधार स्तंभ है।देश के प्रहरी के रुप में काम करता है।मीडिया का अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है। और हताशा निराशा के बीच उनका बयानबाज़ी तरह तरह का आता रहता है।और उनका मीडिया को ब्लैकमेलर कहना यह अनुचित है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।”
ये भी पढ़े ;-









