Raipur Kanoongo : अब मोबाइल पर मिलेगा मिसल बंदोबस्त, सरकारी ऑफिस के चक्कर से छुट्टी, 1929-1945 तक के रिकार्ड हुए आनलाइन
एक क्लिक में मिलेगा जमीनों का रिकार्ड

रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता सुविधा के लिए 1929-1945 तक के रिकार्ड ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड किया गया है। इसे मोबाइल पर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही रिकॉर्ड को डाउनलोड एवं प्रिंट किया जा सकता है।
रायपुर। Raipur Kanoongo News रायपुर जिले के लोगों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से मिसल बंदोबस्त देखने के लिए आनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल से लोग अब आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाइल पर ही देख साथ ही साथ इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। लोगों को कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है परन्तु अब रिकार्ड आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने लोगो को राहत मिलेगी।

एक क्लिक में मोबाइल मिलेंगे रिकार्ड
मिसल बंदोबस्त रिकार्ड देखने के लिए पोर्टल का लिंक – https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है। इसमें ग्रामवार एव नामवार रिकार्ड कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से आसानी से देख सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड आनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाना होगा। होम पेज पर पूछी गई जानकारियों जैसे जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, खसरा नं, नाम आदि अभिलेख का चुनाव करना पड़ेगा। पूछी गई जानकारियों को दर्ज करने के खोजें पर क्लिक करें। स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड खुल जाएगी। खुले हुए पेज में नाम ढूंढ कर और उसके आगे सलेक्ट पर क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंट के आप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
भुरे ने बताया कि लोगाें की सुविधा के लिए अभी सन 1929-1945 तक के रिकार्ड पोर्टल में अपलोड किया गया है। इसे मोबाइल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।



















