सड़क पर चल रही गाड़ियों से जा टकराया विमान, 10 की मौत

NCG NEWS DESK कुआलालंपुर -मलेशिया में गुरुवार को प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लैंडिंग के दौरान एलमिना टाउनशिप के पास हुआ। प्लेन में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। हादसे में सड़क से गुजर रहे दो लोगों की भी मौत हो गई। ये दो लोग एक कार और बाइक सवार थे।
सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने कहा कि विमान उतरने की तैयारी कर रहा था। प्लेन को हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा उतरने की मंजूरी दे दी गई थी लेकिन लैंडिंग से दो मिनट पहले जेट का नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। इसके बाद प्लेन हाईवे पर लैंड करने लगा, उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया।

परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की कि पीड़ितों में से एक 54 वर्षीय पहांग राज्य विधानसभा सदस्य जौहरी हारुन थे, जिन्हें 2022 के आम चुनाव में नए बारिसन नैशनल उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया था। उन्होंने बेंटोंग संसदीय क्षेत्र में पेलांगई राज्य सीट जीती।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









