LIVE UPDATE
मनोरंजन

रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी लता ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सामने आई है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैंस के लिए ये खबर चिंताजनक हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने फैंस को राहत देते हुए बताया है कि एक्टर अब ठीक हैं। रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी लता ने दिया हेल्थ अपडेट

लता रजनीकांत ने दी हेल्थ अपडेट

लता रजनीकांत ने अपने पति की तबीयत को लेकर मीडिया में बयान दिया। CNN-News18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सब ठीक है।” इस अपडेट से फैंस की चिंता कुछ कम हुई है। वहीं, अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत को आज मंगलवार को कार्डियक कैथ लैब में एक वैकल्पिक प्रक्रिया से गुजरना है। हालांकि, उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी लता ने दिया हेल्थ अपडेट

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रजनीकांत की आने वाली फिल्में

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसे टीजे ज्ञानवेल निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, और रितिका सिंह जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वेट्टैयान, रजनीकांत की 170वीं फिल्म है, जिसका ट्रेलर 2 अक्टूबर को चेन्नई में लॉन्च किया गया। इसके अलावा, थलाइवा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जो अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी लता ने दिया हेल्थ अपडेट

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE