30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आम नागरिकों को मिलेगी राहत

सारंगढ़-बिलाईगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशानुसार, महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर 30 और 31 मार्च को रजिस्ट्री कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आम नागरिकों को मिलेगी राहत
जनसुविधा के लिए बढ़ाया गया अपॉइंटमेंट का समय
सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए, रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आम नागरिकों को मिलेगी राहत
तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए निरंतर समन्वय
एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) पुणे और NIC रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तकनीकी बाधाओं से बचते हुए, सभी नागरिक समय पर और बिना किसी रुकावट के अपनी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर सकें। 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आम नागरिकों को मिलेगी राहत
सरकार का प्रयास: नागरिकों को मिले बेहतरीन सेवाएं
सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है, ताकि उन्हें आवश्यक कार्यों के लिए छुट्टियों के कारण परेशान न होना पड़े। 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आम नागरिकों को मिलेगी राहत



















