LIVE UPDATE
भारत

अयोध्या के संत ने रखा इनाम,सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले स्टालिन का सिर काटकर लाने वालों को मिलेंगे 10 करोड़ रुपए

NCG NEWS DESK अयोध्या -सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे व डीएमके पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शिवसेना यूथ विंग के नेता ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ केस दर्ज कराया वहीं अयोध्या के तपस्वी छावनी के संत जगत गुरु परमहंस आचार्य ने उदयनिधि का पुतला दहन किया। परमहंस आचार्य ने कहा कि जो भी उदयनिधि का सिर कलम करके लाएगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उदयनिधि के द्वारा सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह देश से समाप्त करने की बात से वह काफी आहत हुए हैं। वहीं, स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता वह धर्म नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, “कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता या आपको मानव होने की गरिमा सुनिश्चित नहीं करता वह धर्म नहीं है।” जूनियर खड़गे ने आगे कहा कि मेरे अनुसार, कोई भी धर्म जो आपको समान अधिकार नहीं देता या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता, वह बीमारी के समान है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE