SECL Deepka Coal Mine: कोयला चोरी करने गए थे पांच लोग,मिटटी धंसने से दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

NCG NEWS DESK Korba :-
SECL की दीपका कोयला खदान में अचानक मिटटी धंस गई. जिससे कोयला निकाल रहे पांच लोग दबने से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि खदान से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. खदान में अभी भी तीन लोग फंसे हुए हैं.जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
कोयला चोरी करने गए थे लोग
यह घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गाँव कि है । बताया जा रहा है कि बम्हनी कोना में रहने वाले पाँच लोग सायकिल से कोयला चोरी करने गए थे जहां अचानक मिट्टी धसकने से पाँच लोग दब गए। घटना में अमित सरूता 17 वर्ष बाल बाल बचे वही लक्ष्मण मरकाम को कमर में चोट आई है जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया है ।
अभी भी तीन ग्रामीण खदान में फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में ग्रामीण और पुलिस कि टीम जुटी हुई है । घटना कि सूचना मिलते ही ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े हुए लोग पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
ये भी पढ़े :-



















