LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश: गैस्ट हाउस पर रेड कार्रवाई, पुलिस ने मारी रेड तो छत से कूदकर भागने लगी लड़कियां, हिरासत में 7 लोग

NCG NEWS DESK झज्जर।: हरियाणा एक के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली। पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है

यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी। पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Read more:-व्हाट्सऐप में आया नया फ्यूचर डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ें, व्हाट्सऐप पर इस सेटिंग को करें ऑन

इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए। होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की। मगर, इस कोशिश में वे सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।

सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए पुलिस को शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE