शिक्षा

शिक्षा सेतु योजना: घर में रहकर मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगी महिलाएं

NCG NEWS DESK जयपुर -बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार की शिक्षा सेतु योजना ने शानदार कार्य किया है और सफलता की कई कहानियां हमारे सामने आई हैं। इन्हीं कहानियों में से एक कहानी धन्नी देवी ग्राम पंचायत दयालपुरा में वर्ष 2004 से साथिन के पद पर कार्यरत हैं। वह राजस्थान के पाली जिले की हैं। धन्नी देवी खूब पढऩा चाहती थीं। पर उनकी शादी कम उम्र में कर दी गई। उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई और आगे पढऩे का उनका सपना भी टूट गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

धन्नी देवी का जीवन घर परिवार के बीच उलझ कर रह गया और अपने अधूरे सपने को वे भी भूल सी ही गईं। इसी बीच उन्हें साथिन का पद मिला। काम करते-करते फिर से सपने को पूरा करने की एक आस मन में जगी। जैसे कायनात ने उनकी इच्छा सुन ली थी। सरकार ने शिक्षा सेतु योजना शुरू की। धन्नी देवी को पता चला। उन्हें तो लगा जैसे अंधे को आंख मिल गई।

उन्होंने अपने परिवार में जब अपनी पढ़ाई की बात की तो बहुत विरोध हुआ। पति और अन्य सदस्यों ने उन्हें पीछे खींचने की कोशिश की। कहा – यह कोई उम्र है पढऩे की, इस उम्र में पढ़ कर क्या करेगी। यह तो बच्चों के पढऩे लिखने की उम्र है।

धन्नी देवी बताती हैं – मुझे भी डर लग रहा था इतने दिनों बाद पढ़ाई करूंगी। अगर सफल नहीं हुई तो ……..फिर सोचा अगर इस उम्र में पढक़र मैं दसवीं पास कर लेती हूं तो गांव की कई लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन जाऊंगी। यही सोचकर धन्नी देवी ने अपने मन को पक्का कर लिया। उन्होंने वर्ष 2018 में दसवीं कक्षा के लिए अपना नामांकन करा लिया। उन्होंने स्टेट ओपन के माध्यम से दसवीं की परीक्षा दी और पास हुई।

नदी में गिरी बोलेरो, 4 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत

बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की धन्नी देवी ने
धन्नी देवी की इस सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। वे लड़कियां जो स्कूल छोड़ चुकी थीं उन्हें भी लगा कि जब धन्नी देवी इस उम्र में परीक्षा देकर पास हो सकती हैं तो वे क्यों नहीं। वे भी अब आगे बढऩे के लिए अपना मन बनाने लगीं। कई लड़कियों ने आवेदन किया। इस बीच धन्नी देवी ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर लीं।

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा स्रोत
इसके बाद धन्नी देवी के गांव की ऐसी कामकाजी महिलाएं भी प्रेरित हुईं जिनकी पढ़ाई किसी न किसी वजह से छूट गई थी। उन्होंने भी शिक्षा सेतु योजना के अंतर्गत आवेदन किया और पढऩा शुरू किया। धन्नी देवी कहती हैं कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। मैं मुख्यमंत्री और महिला अधिकारिता विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज