LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कोरबा

सिगड़ी जलाकर सोना एक परिवार के लिए पड़ गया महंगा, 11 लोगों की बिगड़ी तबियत

NCG NEWS DESK KORBA :

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में सिगड़ी जलाकर सोना एक परिवार के लिए महंगा पड़ गया. ठंड से बचने परिवार ने कमरे में ही सिगड़ी रख दी थी. रात में उनका दम घुटने लगा और हालत बिगड़ गई. अन्य कमरे में सोए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें विकासनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कुसमुंडा थाना अंतर्गत न्यू रेलवे कॉलोनी में निर्मला तांडी निवास करता है. बीती रात ठंड से बचने निर्मला तांडी ने सिगड़ी जलवायी थी. कुछ देर तक आग तापने के बाद सिगड़ी को कमरे ही रखकर सभी सोने चले गए. देर रात अचानक कमरे में सोए लोगों के आखों में जलन, सिर दर्द और उल्टियां होने लगी. चक्कर आने की समस्या को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में एसईसीएल के विकासनगर कुसमुंडा डिस्पेंसरी में लाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. लिहाजा उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल में दाखिल लोगों में साइबोसोनवारी, हिमांगी नायक, नमिता नायक, नंदिनी नायक, दो पुरुष सहित 11 लोग शामिल हैं. सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

कोरबा में यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत तक हो चुकी है. हीटर, ब्लोअर या अंगीठी जलाते समय कमरे को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए. गर्मी से धीरे-धीरे कमरे का ऑक्सीजन खत्म हो जाता है और कार्बन मोनोऑक्साइड ज्यादा होने लगता है. यह जहरीली गैस सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच कर खून में मिल जाती है. इस वजह से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और बेहोशी छाने लगती है और इंसान की मौत हो जाती है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE