NCG NEWS DESK :
Smriti Irani attack : देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई सरकार किसानों के खातों में रुपये डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह हजार रुपये दे रहे हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार भी सहयोग दे रही है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले किसानों को कर्ज माफी कराने के लिए कांग्रेस के सामने हाथ जोड़ना पड़ता था। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त का अनाज देने की योजना को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब कांग्रेस कहती है कि मुफ्त राशन की योजना बंद नहीं की तो हम मोदी के खिलाफ केस करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं कहना चाहती हूं, अरे मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो। गरीब को राशन देना बंद नहीं करेंगे। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कभी वचन नहीं निभाते हैं। 10 दिन में किसान का कर्ज माफ नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने को कह गए थे, कमनल नाथ ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते 15 महीने में भी कर्ज माफी नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास का पैसा भेजा, जो कमल नाथ सरकार ने रोक लिया। गरीबों को रुपये नहीं दिए तो उनके आवास अधूरे रह गए, फिर भाजपा सरकार आई तो रुपये भेज कर आवास बनने शुरू हुए।