LIVE UPDATE
सूरजपुरहमर छत्तीसगढ़

कोयला चोरी के आरोप में फौजी के भाई की जमकर पिटाई

NCG NEWS DESK सूरजपुर। जिले में कोयला चोरी के आरोप में एक फौजी के भाई की वर्दीधारी जवानों ने लात-डंडे और बंदूक की बट से जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया है। इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इसकी शिकायत करने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मारपीट का बनाया वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गायत्री कोयला खदान में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है। युवक का कुसूर बस इतना था कि वह घूमने के लिए खदान जा पहुंचा। इसके बाद वहां तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया और लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं युवक को कई घंटों तक बंधक भी बनाकर रखा। इसके साथ ही मारपीट का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं हुई

बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई कोयला चोरी के आरोप में की गई है। जिस युवक से मारपीट की गई वह रिटायर्ड फौजी का छोटा भाई है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE