LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

दामाद ने सास ससुर पर किया चाकू से हमला, ससुर की मौके पर मौत, सास की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK कांकेर : कांकेर जिले के ग्राम PV-76 में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौत हो गई है, वहीं सास की हालत बेहद गंभीर है। सास को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम PV-118 के रहने वाले दीपक बनछाड की शादी बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही- 76 निवासी संन्यासी मंडल की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। सोमवार की शाम वो अपने ससुराल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सास-ससुर ने दामाद को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सास की हालत काफी गंभीर है। इधर सास-ससुर को मरा हुआ जानकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ससुर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजहों का खुलासा हो सकेगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE