स्पेन ने रचा इतिहास, फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 जीता

स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। यह स्पेन का दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है।
कैसे मिली स्पेन को जीत
16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन 🇪🇸🏆
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!ये खबर भी पढ़ें…ENG vs GHA FIFA World Cup 2026: Ghana के मजबूत Defence के आगे बेअसर रही England, गोलरहित Draw के बाद दोनों टीमों का नॉकआउट का रास्ता साफ!June 24, 2026FIFA World Cup 2026 ENG vs GHA: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। खिताब...स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर 16 साल का इंतजार खत्म कर दिया। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया। जीत का एकमात्र और निर्णायक गोल… pic.twitter.com/M6mHv8incs
— Apni Pathshala (@_ApniPathshala) July 20, 2026
ये खबर भी पढ़ें…FIFA गोल्डन बूट रेस 2026: एम्बापे ने मेसी को पछाड़ा, सेमीफाइनल से पहले रोमांचक मुकाबलाJuly 10, 2026फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में एक बड़ा रोमांचक मोड़ आया है। फ्रांस के किलियन एम्बापे ने मोरक्को...
- निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 0-0 से बराबर रहा
- मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा
- 106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने गोल दागा
- टोरेस को यह पास एक और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने दिया था
- इस गोल से स्पेन ने मैच 1-0 से अपने नाम कर लिया
स्पेन के लिए खास पल
- 2010 के बाद स्पेन ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है
- अर्जेंटीना चौथी बार खिताब नहीं जीत सकी
- अर्जेंटीना इटली और ब्राजील की तरह लगातार दो खिताब जीतने से चूक गई
- इटली ने 1934 और 1938 में यह कारनामा किया था
- ब्राजील ने 1958 और 1962 में यह उपलब्धि हासिल की थी
- फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का जादू नहीं चल पाया
पहले हाफ का हाल
- पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ
- स्पेन ने ज्यादा अटैकिंग खेल दिखाया और दो शॉट लक्ष्य पर लगाए
- अर्जेंटीना की तरफ से एक भी शॉट नहीं आया
- गेंद पर कब्जा भी स्पेन के पास 65 प्रतिशत तक रहा
- स्पेनिश खिलाड़ियों ने मेसी को अच्छी तरह घेरे रखा
- अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को येलो कार्ड मिला और चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा
- उनकी जगह निकोलस ओटामेंडी मैदान में उतरे
फाइनल तक स्पेन का सफर
- ग्रुप H में 7 अंकों के साथ शीर्ष पर रही स्पेन
- सऊदी अरब और उरुग्वे को हराया, केप वर्डे से मैच बराबर रहा
- राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
- राउंड ऑफ-16 में आखिरी मिनटों में गोल कर पुर्तगाल को हराया
- क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से मात दी
- सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
फाइनल तक अर्जेंटीना का सफर
- ग्रुप J में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराकर टॉप पर रही
- राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे को एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 से हराया
- राउंड ऑफ-16 में मिस्र से दो गोल से पिछड़ने के बाद 3-2 से वापसी की
- क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 120 मिनट के मुकाबले में 3-1 से हराया
- सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी समय में वापसी कर 2-1 से जीत दर्ज की
दोनों टीमों का पुराना रिकॉर्ड
- फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच 14 इंटरनेशनल मुकाबले हुए थे
- दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते और 2 मैच बराबर रहे
- वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने आई थीं
- 1966 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था
- अब 60 साल बाद दोनों टीमें फिर वर्ल्ड कप में भिड़ीं









