LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

सीएम भूपेश बघेल का रोड शो, खुर्सीपार में जोरदार प्रचार

NCG NEWS DESK BHILAI ;

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को एक के बाद एक रोड शो कर रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को आखिरी चरण का चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही आज से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने के पहले  सीएम भूपेश बघेल भिलाई पहुंचे। यहाँ वे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को जीताने के लिए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जम कर धुआंधार रोड शो कर चुनाव प्रचार किया और जनता से भी अपील की कि वे भिलाई के युवा हृदय सम्राट, सब के प्रिय, सरल,सहज, विनम्र, ईमानदार विधायक यादव को फिर से विधायक बनाएं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  रोड शो भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में किए। जहां उनका काफिला छावनी चौक, केनाल रोड चौक, गौतम नगर शिवालय, बापु नगर गुरुद्वारा, पीपल पेड स्कूल, राम चौक, ओम लॉज चौक, सुभाष चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, असरफी चौक से होकर गुजरा। सीएम भूपेश के रोड शो के दौरान उनके साथ विधायक यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था जब खुर्सीपार और छावनी के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझते थे। यहां के लोगों के पास ना सड़क थी ना बिजली था, ना शुद्ध पानी था। लोगों को शुद्ध पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार इस

क्षेत्र में काम करते रहे, लोगों से मिलते रहे,उनकी समस्याओं को जानकर उनका निदान करते रहे और आज पूरी  क्षेत्र की छवि ही बदल गई है। भिलाई के मतदाताओं से सीएम भूपेश बघेल ने अपील की कि वे सोच समझकर कांग्रेस को ही वोट करें। क्योंकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तो महिलाओं को 470 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और हर महिला को 15000 शासन की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग देकर रोजगार की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी मीडियम बना दिया जाएगा।

यहां भी पढ़ें:

दरभंगा स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

IND vs NZ Semi Final: सेमीफाइनल मैच भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, कई रिकॉर्ड बनाए

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE