Surajpur News : नगद भुगतान के बाद भी हाईटेक बस स्टैंड में नहीं बनाया गया सुलभ शौचालय, निर्माण कंपनी कंपनी सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन को पालिका ने किया ब्लैक लिस्ट

Surajpur News : नगद भुगतान के बाद भी हाईटेक बस स्टैंड में नहीं बनाया गया सुलभ शौचालय, निर्माण कंपनी कंपनी सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन को पालिका ने किया ब्लैक लिस्ट
NCG News desk Surajpur :-
सूरजपुर । जिले में हाईटेक बस स्टैंड बने ढाई साल से ज्यादा समय हो चुका है । ढाई साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सुलभ शौचालय का निर्माण पूर्ण नहीं करने और 15 लाख रुपये से अधिक राशि लेकर फरार कंपनी के ऊपर नगर पालिका ने सख्त कदम उठाया है। निर्माण एजेंसी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत के साथ कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया
नगर पालिका परिषद सूरजपुर के अध्यक्ष के के अग्रवाल ने शासन के अनुरूप लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनाना था जिसकी जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन पटना (बिहार) एवं ब्रांच रायपुर को दिया गया था, जिसको 20 सीटर सुलभ शौचालय निर्माण कर उसे संचालित करने का जिम्मा मिला था। इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन को अग्रिम राशि के रूप में 15.33 लाख रुपए का भुगतान किया था, पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से निर्माण एजेंसी को सूचना दिए जाने के बावजूद ढाई वर्ष बाद भी संबंधित एजेंसी द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया
पैसे लेने के बावजूद भी निर्माण कंपनी द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण नही कर जन सामान्य को सुविधा प्रदान नहीं किया गया
इसलिए निर्माण एजेंसी द्वारा अनुबंध का पालन ना करते हुए नगर पालिका प्रशासन के साथ धोखा पूर्ण कार्य किया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए संचालक सुलभ इंटरनेशनल के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। नगर पालिका द्वारा अग्रिम रूप से दी गई राशि की रिकवरी के लिए कोतवाली थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है । इसके साथ ही इस कंपनी को नगरपालिका से ब्लेक लिस्ट कर दिया गया, वही अब पुलिस पूरे मामले को जांच कर कार्यवाही करने की बात कर रहे है
।।।



















